Homeझाबुआपेटलावदगुलाबी व्हाट्सएप से सावधान!! ठगी से बचना है तो लिंक से अपडेट...

गुलाबी व्हाट्सएप से सावधान!! ठगी से बचना है तो लिंक से अपडेट ना करें व्हाट्सएपbपेटलावद में अब तक कई लोग हैकर्स का बन चुके हैं शिकार

वॉइस ऑफ झाबुआ सुनील खोड़े

पेटलावद। शातिर साइबर अपराधी नए-नए तरीके इजाद कर लोगों को ठगने की कोशिश कर रहे हैं, इन दिनों ठग गिरोह व्हाट्सएप के नए वर्जन के नाम पर एक गुलाबी व्हाट्सएप के नाम से एक लिंक वायरल कर रहे हैं, यह लिंक आजकल हर किसी के मोबाइल पर आ रहा है। उससे हैकर्स लिंक से व्हाट्सएप अपडेट करने वालों का मोबाइल हैक करके डाटा चोरी करने के साथ ही बैंक खाते में सेंध लगाकर खातों से रुपए भी उड़ा रहे हैं। पुलिस के द्वारा लगातार साइबर अपराधों को लेकर लोगों से अपील की जा रही है कि कोई भी व्यक्ति फर्जी और अनजान लिंक को ना खोलें। पेटलावद पुलिस के द्वारा गुलाबी व्हाट्सएप को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है, और सभी से अपील की है कि लिंक को क्लिक न करें या ऐप को डाउनलोड भी ना करें।

डेटा पहुंच जाएगा हैकर्स तक

व्हाट्सएप के नए वर्जन के नाम पर गुलाबी व्हाट्सएप का लिंक वायरल किया जा रहा है, लिंक पर क्लिक करने पर मोबाइल का पूरा डाटा हैकर तक पहुंच जाएगा। इसमें व्हाट्सएप की चैट, फोन कॉलिंग, मैसेज, खातों और बैंकिंग संबंधित जानकारी शामिल है। यह कभी भी कहीं भी सार्वजनिक हो सकते हैं। ठग इसका दुरुपयोग कर रहे हैं।

 

साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने किया सावधान

वायरल मैसेज में दावा किया जा रहा है कि लिंक पर क्लिक करने से व्हाट्सएप गुलाबी रंग का हो जाएगा और उसमें नए फीचर्स जुड़ जाएंगे। इसे व्हाट्सएप का ऑफिशियल अपडेट बताया जाता है साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने सोशल मीडिया पर व्हाट्सएप पिंक को लेकर सावधान किया है।

 

पेटलावद क्षेत्र के कई लोग बने शिकार —

गुलाबी व्हाट्सएप के नाम पर पेटलावद क्षेत्र के कई लोग हैकर्स का शिकार बन चुके हैं, व्हाट्सएप पर मिलने वाली लिंक को ओपन करने पर कई लोगों के फोन हैक हो चुके है, जिसमें कई शासकीय अधिकारी भी शामिल है। जिनके साथ भी इस तरह की घटना हुई है। लोगों के मोबाइल फोन में व्हाट्सएप ग्रुप पर पिंक व्हाट्सएप की लिंक आसानी से देखी जा सकती है, और एक क्लिक में व्हाट्सएप को पिंक करने का दावा किया जा रहा है, ऐसी स्थिति में अगर कोई लिंक को ओपन कर रहा है तो उसका फोन पूरी तरह से हैक हो रहा है। लोगों को सावधानीपूर्वक फोन को चलाना होगा और इस तरह से मिलने वाली फर्जी लिंक से सावधान होकर साइबर ठगी से बचना होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!