


वॉइस ऑफ़ झाबुआ सुनील खोड़े
——————————————
पेटलावद।भाजपा जिला झाबुआ संगठन के नेतृत्व में जिले की सभी भाजपा से जुड़े संगठनों मोर्चा प्रकोष्ठ का संयुक्त सम्मेलन भाजपा के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के केंद्र में शासन के 9 वर्ष पूर्ण होने पर पेटलावद के पूजा गार्डन में केंद्र सरकार में वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री जो पूर्व प्रशासनिक अधिकारी व पंजाब के होशियारपुर से भाजपा के सांसद हैं श्री सोम प्रकाश व महाराष्ट्र सरकार में वन मत्स्य व सांस्कृतिक विभाग के कैबिनेट मंत्री सुधीर मुनगंटीवार के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। जिसमें जिले भर से भारी संख्या में अध्यक्षों पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं पंच सरपंचों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। सम्मेलन में विशेष रूप से सांसद गुमान सिंह डामोर पूर्व विधायक इंदौर गोपीकृष्ण नेमा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कल सिंह भाभर जिला भाजपा अध्यक्ष भानु भूरिया जिला संगठन प्रभारी हरिनारायण यादव पूर्व राज्य मंत्री निर्मला भूरिया आकांक्षी विधानसभा प्रभारी के के सिंह कालूखेड़ा लोकसभा संयोजक ओमप्रकाश शर्मा भी मंचासीन थे।
केंद्रीय राज्य मंत्री सोमप्रकाश ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा आप सभी को प्रधानमंत्री जी की विकास यात्रा जो मूलत भारत की विकास यात्रा है मैं पूर्णतः शामिल होना है और शपथ लेना है कि मोदी जी के नेतृत्व में पुनः 2024 में भारी बहुमत से सरकार बनाएंगे ।श्री मोदी 20 घंटे सतत देश के विकास के लिए पुरुषार्थ करते हैं चिंतन करते हैं । वे गंगा की निर्मल धारा की तरह देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर कर रहे हैं। वे हमारे महानायक हैं उन्होंने असंभव लगने वाले कार्य कर देश का मान सम्मान पूरे विश्व में बढ़ाया है ।भारत देश के विकास के आंकड़े हमारे लिए गौरव से कम नहीं है। महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा नौ वर्षों की उपलब्धियां हमारे लिए गौरव करने वाली है। श्री मोदी ने सभी स्तर के देशवासियों के उत्थान व प्रगति के स्थाई कार्य किए हैं। उन्होंने देश में ऐतिहासिक परिवर्तन नौ साल में कर दिखाए हैं। धारा 370 खत्म हो गई ।राम मंदिर का भव्य निर्माण हो रहा है ।देश आज विश्व की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुकी है ।देश की सेना सशक्त हुई है उसका मान सम्मान और गौरव बढ़ा है। जी 20 देशों का सम्मेलन भारत में पूरी सफलता के साथ आयोजित किया जा रहा है जिससे भारत देश का मान सम्मान पूरे विश्व में बड़ा है ।देश के नवनिर्माण के साथ ही मंदिरों का विकास व निर्माण भी हो रहा है यह विशेष उपलब्धि देश में आध्यात्मिक चेतना जगा रही है। कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह का संचार हो रहा है ,उसे हमें कम नहीं होने देना है और प्रदेश व देश में भाजपा की सरकार बनाना है ।
क्षेत्रीय सांसद गुमान सिंह डामोर ने झाबुआ संसदीय क्षेत्र के विकास यात्रा के ऐतिहासिक आंकड़े जनता के सामने रखते हुए कहा देश व प्रदेश की सरकार क्षेत्र के विकास में अकल्पनीय कार्य कर रही है ओर जनता का विश्वास जीत रही है ।आयुष्मान योजना नल जल योजना प्रधानमंत्री आवास योजना किसान सम्मान निधि उज्जवला गैस योजना लाडली बहना योजना आदि कई ऐतिहासिक कार्यों के माध्यम से जिले व देश की जनता को स्थाई लाभ दिला रही है ।जो हमें निश्चित रूप से जीत दिलाएगा। पूर्व राज्य मंत्री व विधायक निर्मला भूरिया ने कहा स्वर्गीय दिलीप सिंह जी भूरिया ने क्षेत्र में माही सिंचाई योजना सहित कई बड़े सिंचाई तालाब को मूर्त रूप देकर जिले के विकास की स्वर्ण रेखा खींची है। पेटलावद क्षेत्र अब विकासशील क्षेत्र कि श्रेणी में आ गया है यह भाजपा की सबसे बड़ी उपलब्धि है ।जो उसके विकास की सोच को साकार कर रही है। जिला भाजपा अध्यक्ष भानु भूरिया ने स्वागत भाषण देते हुए कहा हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें नरेंद्र मोदी और शिवराज सिंह चौहान जैसे महान लोगों का नेतृत्व मिल रहा है। आज मोदी जी के दूत के रूप में कई महानुभवों ने पधार कर हममें जोश व उत्साह भर दिया है। आज से हम हर घर हर गांव तक मोदी जी और शिवराज सिंह जी के विकास की गाथा पहुंचाने का संकल्प लेते हैं। और प्रदेश व देश में भाजपा की पुनः सरकार बना कर ही दम लेंगे। कार्यक्रम में जिला महामंत्री सोम सिंह सोलंकी कृष्णपाल सिंह गांगा खेड़ी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अध्यक्ष कुलदीप चौहान किसान मोर्चा अध्यक्ष मुकेश परमार पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष सोनू विश्वकर्मा अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष जगदीश जाटव व्यापारी प्रकोष्ठ जिला संयोजक संजय भंडारी अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष जुनैद खान जनपद अध्यक्ष रमेश सोलंकी नगर परिषद अध्यक्षा ललिता गामड जिला कोषाध्यक्ष महावीर जैन सहित कई मंडल के अध्यक्ष पदाधिकारी भी उपस्थित थे। संचालन पेटलावद विधानसभा प्रभारी हेमंत भट्ट ने किया आभार जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष अजमेर सिंह भूरिया ने व्यक्त किया।