Homeझाबुआपेटलावदथांदला में संत के साथ अमर्यादित व्हवहार से प्रदेश भर के जैन...

थांदला में संत के साथ अमर्यादित व्हवहार से प्रदेश भर के जैन धर्मावलंबियों में आक्रोश – अभा जैन पत्रकार संघ ने सीएम को लिखा पत्र

वॉइस ऑफ़ झाबुआ सुनील खोड़े
——————————————
पेटलावद। झाबुआ जिले के थांदला में जैन संत के साथ कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा परेशान करने व अमर्यादित व्यवहार किये जाने की घटना से प्रदेश भर के जैन धर्मावलंबियों ने गहरा आक्रोश व्याप्त है।पेटलावद में समग्र जैन समाज ,हिन्दू जागरण मंच अरिहंत युवा वाहिनी ने संयुक्त रूप मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार को सौपा।
रविवार को सभी प्रतिनिधि दोपहर में सिटी केमिस्ट से एकत्रित होकर तहसील कार्यालय पहुँचे। यहा पर समग्र जैन समाज की प्रतिनिधि संस्था महावीर समिति के अध्यक्ष संजय चाणोदिया, हिन्दू जागरण मंच के प्रकाश प्रजापत ने भी सम्बोधित किया।
यहा पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन तहसीलदार मुक़ामसिंह निगवाल को सौपा गया। ज्ञापन का वाचन विनोद भंडारी ने किया। संचालन जितेंद्र कटकानी ने किया आभार पंकज जे पटवा ने माना।

सीएम को लिखा पत्र
——–
अभा जैन पत्रकार संघ ने इस घटना की निंदा करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की। अभा जैन पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष संदीप डाकोलिया,सरंक्षक हिम्मत मेहता,ऋतुराज बुडावनवाला, संस्थापक अध्यक्ष संजय लोढ़ा ने राज्यपाल मंगू भाई पटेल व प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को एक पत्र लिखकर बताया कि प्रदेश ही नही देश भर में चातुर्मास काल के अतिरिक्त सभी सम्प्रदाय के जैन सन्त उग्र विहार करते हुए धर्म प्रभावना करते है।

पीड़ादायक है उक्त घटना
——
अनेकों बार जैन संतो को बेहद विचित्र परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है।अतः थांदला में घटित घटना इस अहिंसक समाज के लिए पीड़ादायक है।
संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज पटवा, वरिष्ठ पत्रकार अनिल मुथा, राहुल मुथा, पियूष पटवा, सन्दीप बरबेटा , विपुल लोढ़ा ने बताया कि प्रशासन तंत्र साधु संतों के आगमन, विहार तथा धर्म स्थल आदि पर सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करे जिससे इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति नही हो तथा थांदला की घटना में असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जावे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!