


वॉइस ऑफ झाबुआ सुनील खोड़े
——————————————
पेटलावद। स्थानीय कृषि उपज मंडी पर अनुसूचित जनजाति विधानसभा सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें पंच सरपंच तड़वी पटेल सहित पेटलावद , रायपुरिया सारंगी, मंडल के सैकड़ों कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल ने शिरकत की इस दौरान भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया जिसके पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए निर्मला भूरिया ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में गड्ढों में सड़क और सड़क में गड्ढे हुआ करते थे कांग्रेश शासनकाल में दूर-दूर तक बिजली देखने को नहीं मिलती थी परंतु भारतीय जनता पार्टी की सरकार में बिजली पानी सड़क के साथ-साथ हर एक वर्ग के लिए जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर उन्हें लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। इसी के साथ लाडली बहना योजना भी प्रदेश के मुख्यमंत्री ने शुरू की है इसका लाभ भी बहनों को मिलेगा इसी के साथ उन्होंने कहा कि कांग्रेसी जगह जगह मंच के माध्यम से भ्रम फैलाने का काम कर रही है,
वही भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल ने कहा कि हमारे आदिवासी समाज को कोई जानता पहचानता नहीं था परंतु भारतीय जनता पार्टी में जो मान सम्मान हमारी समाज के लोगों को मिल रहा है वह बहुत बड़ी बात है आज हमारी अनुसूचित जनजाति की महिला राष्ट्रपति के पद पर काबिज हैं इससे बड़ी हमारे लिए और क्या गर्व की बात होगी
इसी के साथ अनुसूचित जनजाति के प्रदेशाध्यक्ष कलसिंह भाभर ने सभा को सम्भोधित करते हुए कहा कि , हमारे देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री विकास कार्यों का पिटारा खोल रहे हैं। अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का काम भारतीय जनता पार्टी कर रही हैं। प्रदेश भर में अनुसूचित जनजाति के सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं इसी क्रम में आज पेटलावद में भी सम्मेलन का आयोजन किया गया जब भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री सभा को को संबोधित कर रहे थे उस वक्त उन्होंने अचानक मंच से कहा की हमने थांदला विधानसभा के प्रत्याशी की घोषणा कर दिए क्या पेटलावद विधानसभा प्रत्याशी की भी घोषणा कर दें कहकर उन्होंने कहां की भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी कमल का फूल होगा कहकर सभी को गुदगुदा दिया । कार्यक्रम भाजपा ज़िला अध्यक्ष भानु भुरिया, जिला महामंत्री कृष्ण पालसिंह गंगाखेड़ी , मंडल अध्यक्ष संदीप मंडोत , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कालूसिंह निनामा ,जनपद अध्यक्ष रमेश सोलंकी , पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष सोनू विश्वकर्मा, सारंगी मंडल अध्यक्ष सुखराम मोरी,जिला मंत्री दुर्गादास मोटापाला, पेटलावद वार्ड क्रमांक 8 पार्षद ममता गुजराती मंडल महामंत्री संजय कहार, निलेश मीणा, दुर्गा बेन पडियार, विधानसभा प्रभारी हेमंत भट्ट जितेंद्र मेहता, सहित आदि कार्यकर्ता और पदाधिकारी इस कार्यक्रम में मौजूद थे कार्यक्रम का संचालन अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजमेर सिंह भूरिया ने किया आभार वालसिंह मसानिया ने माना,