Homeझाबुआपेटलावदबदमाशों में खाकी का खौफ नहीं.....!!!! चौकी प्रभारी की आईडी हुई...

बदमाशों में खाकी का खौफ नहीं…..!!!! चौकी प्रभारी की आईडी हुई हैक….जब पुलिस ही सुरक्षित नहीं तो….आम-जनता की कैसे होगी सुरक्षा ???

वॉइस ऑफ़ झाबुआ सुनील खोड़े
——————————————
पेटलावद । इन दिनों साइबर क्राइम की खबरें लगातार सुनने और देखने को मिल रही है… जिसमें अज्ञात साइबर ठगों द्वारा लोगों के खातों से रुपए उड़ाए जा रहे हैं… तो कई सोशल मीडिया अकाउंटस को हैक कर लोगों से रुपयों की मांग भी की जा रही है…. ताजा मामला सामने आया है… जिसमें एक पुलिस अधिकारी की ही आईडी को बदमाशों द्वारा हैक कर लिया गया है…अब बड़ा सवाल यह है कि जब पुलिस अधिकारी ही सुरक्षित नहीं है तो जनता कैसे सुरक्षित होगी???

…मामला इस प्रकार है कि पेटलावद पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली चौकी बामनिया पर प्रभारी के रूप में अशोक सिंह बघेल पदस्थ है… जिनके सोशल मीडिया अकाउंटस को अज्ञात बदमाशों द्वारा हैक कर लिया गया है। और फेसबुक-इंस्टा आदि सोशल मीडिया अकाउंटस के माध्यम से अकाउंट से जुड़े लोगों को मैसेज कर रुपयों की मांग की जा रही है…. जिसकी जानकारी खुद चौकी प्रभारी अशोक बघेल द्वारा लोगों के बीच शेयर की गई है… और बताया है कि किसी अज्ञात द्वारा उनकी आईडी को हैक कर लोगों से रुपयों की मांग की जा रही है किंतु कोई भी उन्हें रुपए ना दें…. परंतु सोचने वाली बात यह है कि एक पुलिस अधिकारी जो कि लगातार अपने कार्य को लेकर सुर्खियों में रहते हैं उनके द्वारा कई अपराधों के खुलासे किए गए हैं… ऐसे अधिकारी की आईडी हैक होना कहीं ना कहीं अपराधियों के हौसले की गवाही दे रहे हैं… कि अपराधियों में पुलिस का कोई भय नही है… अब देखना होगा कि पुलिस कितनी जल्दी आईडी हैक करने वाले अपराधी तक पहुंचती है या फिर दूसरों की तरह यह मामला भी दब कर रह जाएगा!!!!!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!