Homeअलीराजपुरगेंहू की कालाबाजारी में शामिल लोगो को प्रशासन और भाजपा सरकार बचाने...

गेंहू की कालाबाजारी में शामिल लोगो को प्रशासन और भाजपा सरकार बचाने में जुटी

 

दिलीपसिंह भूरिया

बीते 36 घंटे से चले आ रहे गेंहू के ट्रक की कालाबाजारी का मामला ट्रक ड्राइवर के फरार होते ही सारे मामले की सच्चाई कही दबी ना रह जाए ।जिला प्रशासन सारे मामले को लीपा पोती कर रहा है जिले के सभी प्रशासनिक अधिकारी इस दाग को धोने में लगे है तो भाजपा सरकार और उसके जिले के सारे नेता इस कांड की सारी रूप रेखा ही बदलने में लगे है। इस पूरे कांड में ट्रक ड्राइवर का कहना था की मेने गेंहू बेहडवा के वेयर हाउस से ही दिन दहाड़े भरा गया मेने और बिल्टी के लिए आंबुआ में खड़ा था और तहसीलदार के हाथो पकड़ा गया । गेहूं जब वेयर हाउस से भरा गया था तो पूरा का पूरा स्टॉक केसे मिल सकता है जबकि गेहूं बकायदा वेयर हाउस का ही था ।जो शासकीय गेंहू था ।जब स्टॉक मिला तो इतना ज्यादा गेंहू कहा से आया वह भी जांच का विषय है ।लेकिन प्रशासन जांच के विषय को भटकाकर इस मामले को दबाने में लगे है।वेयर हाउस में रखा सारा गेंहू किसकी बिना अनुमति से किसकी मर्जी से निकालकर बेचने के लिए ले जाया जा रहा था और ऐसे कितने वर्षों में कितने ट्रक गेहूं भरकर बेचने ले जाया गया होगा जिसका लेखा आज तक प्रशासन तक नही है ।जबकि उनके खाद्य विभाग के पास कांड होने के बाद सारे रिकॉर्ड दुरुस्त कर लिए गए है ।क्योंकि जनता और मीडिया को यह पता नही है की वेयर हाउस में कितना अनाज आया और कितना गया।जबकि खाद्य विभाग और ठेकेदार के और संचालकों और सोसाइटी विभाग के पास सारे रिकॉर्ड से एक एक दाने की जानकारी पूर्व से ही मौजूद थी जिससे किसी भी अन्य विभाग के जांच अधिकारी और मीडिया को सीधे गुमराह किया जा सकता है जिससे यह पता कोई भी नही लगा सकता की कितना गेंहू था आया और गया ।जनता और मीडिया और जिला प्रशासन को यह पता है की गेंहू से भरा ट्रक पेट्रोल पंप में मिला जिसमें गेंहू भरा है और ड्राइवर के अनुसार गेहूं बेहडवा वेयर हाउस से भरा था और सूरत लेकर जा रहा था और यह ट्रक किसी नितेश अग्रवाल के कहने पर भरा था जिसको भरवाने में सोसायटी के सारे संचालक मौजूद थे ।

ड्राइवर का फरार होना जिला प्रशासन की गेंहू कांड को छिपाने की साजिश को उजागर कर रहा है पुलिस थाने में 36 घंटे से गिरफ्तार ट्रक ड्राइवर का फरार होना यह साबित करता है की पुलिस थाना प्रभारी आजाद नगर भाभरा तहसीलदार अलीराजपुर तहसीलदार खाद्य अधिकारी और थाने का सारा पुलिस बल केसे लापरवाह हो सकता है ।ट्रक ड्राइवर फरार हुवा या फरार करवाया गया ताकि गेंहू कांड में सामिल ठेकेदार वेयर हाउस के मालिक और सोसायटी के संचालकों की सालो की गेंहू चोरी छिपे बेचने की चोरी पकड़ी ना जाए।ट्रक ड्राइवर को अभी तक क्यों नही ढूंढा जा सका जबकि उसके द्वारा नाम और पते पर जाकर उसको वापस गिरफ्तार किया जा सकता है लेकिन 20 घंटे बाद भी पूरे जिले की पुलिस और प्रशासन के हाथ से ड्राइवर अभी भी दूर है ।जिला कलेक्टर लापरवाह पुलिस थाना प्रभारी और सभी तहसीलदार और मौजूद अधिकारियों के खिलाफ कब कार्यवाही करेगे ।उसका इंतजार रहेगा।।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!