Homeझाबुआपेटलावद*सारंगी में बढ़ती चोरी की वारदात से ग्रामीणों में दहशत का माहौल..*...

*सारंगी में बढ़ती चोरी की वारदात से ग्रामीणों में दहशत का माहौल..* *दिया तले अंधेरा… सारंगी में कहावत चरितार्थ* *सारंगी चौकी से चंद कदमों पर चोरी, फिर गांव-फलियों की सुरक्षा का क्या होगा?*

*संवाददाता – सुनील खोड़े*
————————————

*सारंगी।* दिया तले अंधेरा… यह कहावत सारंगी चौकी क्षेत्र में हकीकत में देखने को मिल रही है।

सारंगी पुलिस चौकी से महज कुछ ही दूरी पर स्थित दुकान में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। जब चौकी के आसपास की दुकानें ही सुरक्षित नहीं हैं, तो चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दूर-दराज के गांव, मोहल्ले और फलियों की सुरक्षा कैसे हो पाएगी?

यह घटना पुलिस की गश्त व्यवस्था पर एक गंभीर सवाल खड़ा करती है। घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश और दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि जब पुलिस अपनी चौकी के आसपास ही सुरक्षा नहीं दे पा रही, तो आम ग्रामीण खुद को कैसे सुरक्षित महसूस करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!