
कालीदेवी। काली देवी क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्राले ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक गोला बड़ी गांव का निवासी बताया जा रहा है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की।
हादसे की विस्तृत जानकारी और मृतक की पहचान की पुष्टि पुलिस कार्रवाई के बाद सामने आएगी।