रिपोर्टर /कल्याणपुरा
रविवार दिनांक 14 अगस्त 2022 को भारतीय जनता पार्टी संगठन के आह्वाहन पर भाजपा मंडल कल्याणपुरा द्वारा भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया गया,जिले आए कार्यक्रम के प्रभारी दौलत भावसार ने भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कैसे अखंड भारत देश को खंड खंड कर के विभाजन किया गया इसके निमित्त कल्याणपुरा नगर में मौन यात्रा निकली गई यात्रा नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए ग्राम पंचायत भवन पर सम्पन्न हुई,उक्त कार्यक्रम में भाजपा समर्थित जनपद सदस्यों, सरपंचों का फूल माल पहनाकर स्वागत भी किया गया कार्यक्रम का संचालन मण्डल माहामंत्री प्रकाश राठौर ने किया व आभार धुमसिंग निनामा ने माना, मण्डल उक्त कार्यक्रम में भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष दौलत जी भावसार, मण्डल अध्यक्ष भरत सिंह राठौर, जनपद सदस्य श्री मति मंजूबाला जेन, सरपँच प्रतिनिधि पप्पू निनामा अनिल परमार, रमेश हटिला,सरपंच केगु निनामा, कश्मीर भाबोर, माहामंत्री प्रकाश राठौर ,धुमसिंग निनामा,धीरज बुन्देला,राजेश जी भटेवरा, प्रकाश चौहान,कैलाश जी परमार,दिनेश मोरी,विमल भाबोर, खुमान झनिया,गोपाल कटारा, संतोष परमार,वरसिंग वसुनिया, भलिया हटिला, रावला भाई, गुड्डू गुंडिया व पार्टी पदाधिकारियों के साथ साथ कार्यकर्ता उपस्थित रहे