सुरेश परिहार सारंगी।
सारंगी मंडल में आज भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री कृष्णपाल सिंह राठौर और सारंगी मंडल अध्यक्ष सुखराम मोरी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र गेहलोत, जनपद सदस्य रजनीश पाटीदार,मंडल महामंत्री भमरसिंह गेहलोत, रामचंद्र भुरीया, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुखराम परमार ,लालसिंह डामोर, पवन गुर्जर, ,मंडल के वरिष्ठ, जेष्ठ, श्रेष्ठ सेकंडों कार्यकर्ता की अगुवाई में करवड़ से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया इस यात्रा को घुघरी, भाबरा पाड़ा, गुणावद,मठमठ,माडन, सारंगी बरवेट होते हुए पेटलावद मंडी प्रांगण यात्रा पहुंची और आजादी के 75 वर्षवी वर्षगांठ को अम्रत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत सारंगी मंडल के युवा मोर्चा व भाजपा कार्यकर्ता ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ भाग लिया गया, तिरंगा यात्रा में कार्यकर्ता मोटरसाइकिल पर तिरंगा झंडा बांधकर भारत माता की जय, भारत की शान तिरंगा है हमारी जान के जयघोष करते हुए पेटलावद के लिए रवाना हुए पेटलावद सारंगी मंडल पेटलावद मंडल रायपुरिया मंडल तीनों मंडले के कार्यकर्ता मंडी प्रांगण में एकत्रित होंगे।