छोटे से गांव रम्भापुर मे जन्मे मेघनगर व झाबुआ में शिक्षा ग्रहण किए कवि निसार पठान रम्भापुरी की कविता का जादू एक सप्ताह से देश भर के कवि सम्मेलन मे चल रहा है। विगत एक सप्ताह से राजस्थान के दौसा मध्यप्रदेश के अरनोल देवास, रतलाम,फुटतलाब,मेघनगर में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में कविता में देशभक्ति का लोहा मनवाने वाले कवि निसार पठान ने अहमदाबाद में राष्ट्रीय एकता समिति व साहित्य विकास परिषद एवं अखिल भारतीय हिन्दी उत्थान संघ के बैनर तले कल्याण चौंक निकोल में हजारों श्रोताओं के बीच देशभक्ति कविता का संचार किया अतिथि गण मे उपस्थित गुजरात के लघु उद्योग मंत्री जगदीश विश्वकर्मा भिंड से पधारे विधायक संजीव जी कुशवाह। महापौर महानगर पालिका अहमदाबाद परमार विधायक जगदीश पटेल सहित गुजरात सरकार के कुछ प्रशासनिक अधिकारी गण भी जब कवि निसार पठान ने कहा हम झाबुआ के मगर हद में रहते है लुटेरे तो आजकल संसद में रहते व मेरे शीश पर आज़ाद की माटी का कर्ज हैं शीश कटेगा किन्तु झुकेगा नहीं से देश के शीर्ष कवियों के बीच आकाश सी तालियों का प्यार पाया मंचासिन कवियों में पद्मश्री डाक्टर सुनील जोगी। संचालक दिनेश बावरा। संयोजक कवि मनकुमार मन अहमदाबाद सोनल जैन सूरत। शशिकांत यादव देवास गिरीश ठाकुर अहमदाबाद जगदीश गुर्जर शाजापुर आदि भी मंचासीन थे शाल व स्मृति चिन्ह देकर राष्ट्रीय अध्यक्ष हिन्दी उत्थान संघ महेन्द्र यादव सुनिल राजपूत भदोरिया कुशवाह आदि नेअभिनंदन किया। कवि निसार पठान रम्भापुरी की उक्त साहित्य प्रगति पर श्रेत में हर्ष है। कवि निसार पठान 21अप्रेल नागपुर महाराष्ट्र व 28 अप्रेल को भिवानी हरियाणा व 30 अप्रेल को देहरादून में कविता पाठ करेंगे!