भाजपा महिला मोर्चा ने किया आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ का सम्मान
गर्भवती महिलाओं को फल व पोषण आहार का किया वितरण
बच्चो को बिस्किट के पैकेट व गिफ्ट बाटे।
पिपलौदा – भाजपा महिला मोर्चा मण्डल पिपलौदा द्वारा नगर के वार्ड क्रमांक 04 में सामाजिक न्याय पखवाड़े का आयोजन किया गया। आयोजन में महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अन्नपूर्णा देराश्री, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष प्रफुल जैन अतिथि थे।
अतिथियों का स्वागत कार्यकर्ता रुक्मण बोस, भावना देराश्री, शशि राठौड़ आदि ने किया। अतिथियों द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका का सम्मान कर बाल पेन भेट किया व गर्भवती महिलाओं का सम्मान कर उन्हें पोषण आहार व फल का वितरण किया। साथ ही बच्चों को बिस्किट के पैकेट व गिफ्ट बाटे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष प्रफुल जैन ने कहा कि बालिकाओ व महिलाओं के उत्थान के लिए भाजपा सरकार द्वारा अनेक जनकल्याण कारी योजनाए बनाई गई है जिन्हें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर धरातल पर काम करते हुए अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुचाने का कार्य करती है।आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सजगता व मेहनत से ही कई कुपोषित बच्चे अब पोषित हो गए हैं। संचानल योगेंद्र देराश्री ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाए उपस्थित थी।