भाजपा की सरकार में महिला आत्मनिर्भर और शक्तिशाली बनी :- बिलवाल

167

 

@वॉइस   ऑफ   झाबुआ

 

केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार जब से आई है तभी से महिलाओ में जागरूकता लाने का प्रयास किया जा रहा है,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्म निर्भर भारत में सबसे ज्यादा महती भूमिका महिलाएं निभा रही है,केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा अनेक संगठनों द्वारा महिलाओ को सशक्त और आत्म निर्भर बनाने के लिए कई योजना संचालित कर रही जिसका लाभ सभी महिलाएं ले रही है,वही अनेक संगठनों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की महिला आज आर्थिक रूप से मजबूत होते हुए परिवार का लालन पालन भी कर रही है,उक्त संबोधन पूर्व विधायक शांतिलाल बिलवाल ने देवझिरी मंडल के कागझेर ग्राम में आयोजित हितग्राही सम्मेलन में कही,महिलाओ को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार द्रणसंकल्प है,हितग्राही सम्मेलन में भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनीता अजनार,भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज अरोरा,मंडल अध्यक्ष सुरभान गुंडिया सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण जन उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here