@झाबुआ
स्वयं सेवी संस्थाये प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज अरोरा ने संगठन को विस्तार करते हुए मंडल वार पदाधिकारी की नियुक्ति प्रदेश संयोजन राम रघुवंशी और भाजपा जिला अध्यक्ष भानु भूरिया की सहमति से घोषणा की,जिसमे पेटलावद विधानसभा प्रभारी हरीश राठौर,झाबुआ ग्रामीण में राकेश डामोर,कल्याणपुरा मंडल में ओमप्रकाश राठौर,पारा मंडल में कलमभाई चौहान,रायपुरिया मंडल में शुभम भारती और सारंगी मंडल में राजेश मेडतवाल की नियुक्ति हुई है,उक्त नियुक्ति पर सभी पदाधिकारी ने भाजपा संगठन की रीति नीति को बूथ स्तर तक पहुंचाएगे,सभी पदाधिकारियों ने जिला भाजपा अध्यक्ष भानु भूरिया और स्वयं सेवी संस्थाये के जिला संयोजक मनोज अरोरा का आभार मानते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।