मुकेश उपाध्याय प्रदेश उपाध्यक्ष होंगे कार्यक्रम के विशेष अतिथि
वॉइस ऑफ झाबुआ
झाबुआ जिला आम आदमी पार्टी झाबुआ अलीराजपुर प्रभारी माधवसिंह किराड़े क्षेत्रीय संगठन सचिव की अध्यक्षता में और रालु मेड़ा झाबुआ जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे मध्यप्रदेश संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश उपाध्याय, रतलाम प्रभारी इंद्र विक्रम सिंह
उज्जैन प्रभारी युवराज सिंह चौहान यूथ विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष जयेन्द्र सिंह सोमवंशी,झाबुआ चुनाव सहप्रभारी H.C.सोलंकी,भाभरा चुनाव प्रभारी वीरेंद्र चौहान, प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। साथ ही समीप स्थित जिलों के जिला अध्यक्ष दिलीपसिंह भूरिया जिला अध्यक्ष अलीराजपुर, नवीन अग्रवाल नीमच जिला अध्यक्ष गंगाराम पाटीदार मंदसौर जिला अध्यक्ष, अनवर खान रतलाम जिला अध्यक्ष, विजय भाभर धार जिला अध्यक्ष भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।