जमीनी कार्यकर्ता की पार्टी कहि जाने वाली भाजपा इन दिनों धनबल वालो की रहकर रह गई है। चुनाव में आए परिणाम के बाद भी सत्ता के नशे में चूर भाजपाई सबक लेने को तैयार नही है। बात करे पेटलावद जनपद की तो यँहा आयातित कोंग्रेसी ओर भूमाफिया के हाथों में जनपद की कुर्सी जाने की जनकारी सामने आ रही है। यँहा के भूमाफिया के इशारों पर आने वाले दिनों में जनपद चले इसमें कोई आश्चर्य नही होगा। भले ही प्रशासन द्वारा चुनाव का रिजल्ट घोषित नही किया गया हो लेकिन आकड़ो के आधार पर कुर्सी के लिए जुगाड़ का कार्य शुरू हो गया है। बताया जा रहा हैकि पेटलावद में भाजपाई जोकि भूमाफिया भी है वह आयतित कांग्रेसी को जनपद की कुर्सी पर बैठाने की पूरी तैयारी कर चुके है। इसके धनबल का उपयोग भी शुरू हो गया है। कार्यकर्ताओ की पार्टी कहि जाने वाली भाजपा के पास पियोर भाजपा का जनपद सदस्य है पर धनबल के आगे उसे रास्ते से हटाने का कार्य शुरू हो चुका है। आने वाले दिनों में आयतित कांग्रेसी ही भाजपा पर राज करने वाले है।