@Voice ऑफ झाबुआ @Voice ऑफ झाबुआ
सुरेश परिहार
माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर मध्य प्रदेश के मार्गदर्शन एवं मोहम्मद सय्यदुल अबरार अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश झाबुआ के निर्देशानुसार शनिवार दिनांक 02/07/2022 को तहसील न्यायालय पेटलावद में मध्यस्थता के माध्यम से जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें न्यायिक अधिकारीगण , अधिवक्तागण एवं पक्षकार उपस्थित हुए। इस शिविर में मध्यस्थता के माध्यम से निराकरण होने वाले मामलों के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा की गई।मनोहरलाल पाटीदार अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति पेटलावद ,चिराग अरोरा व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 2 पेटलावद , श्रीमती रुचि पटेरिया अरोरा व्यवहार न्यायाधीश वर्ग पेटलावद द्वारा मध्यस्था के माध्यम से प्रकरण अधिक से अधिक निराकरण किए जाने एवं स्थाई एवं निरंतर लोक अदालत में प्रकरण का निराकरण के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए गए। विधिक मध्यस्थता जागरूकता शिविर के आयोजन के समय न्यायालय में मनोहरलाल पाटीदार अध्यक्ष विधिक सेवा समिति पेटलावद ,चिराग अरोरा व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 2 पेटलावद , श्रीमती रुचि पटेरिया अरोरा व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 2 पेटलावद , अधिवक्तागण , पक्षकारगण एवं न्यायालय के कर्मचारीगण उपस्थित हुए।