विनय पंचाल
बुधवार को जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 02 के भाजपा समर्थित प्रत्याक्षी बहादुर हटीला के समर्थन में ग्राम पिटोल में जिला पंचायत वार्ड 2 के प्रभारी शैलेश दुबे के मार्गदर्शन व पिटोल मंडल अध्यक्ष दिनेश मेवाड़ के नेतृत्व में पिटोल मंडल की 6 पंचायतो के 16 गाँव के भाजपा कार्यकर्ताओ का वृहद कार्यकर्ता सम्मेलन व जनसभा का आयोजिन किया गया | जिसमे रतलाम झाबुआ सांसद गुमानसिंह डामोर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेश दुबे, पूर्व विधायक शांतिलाल बिलवाल , अजय डामोर , विजय नायर , कल्याणसिंह डामोर आदि द्वारा कार्यकर्ताओ में संगठन के प्रति नयी उर्जा का संचार किया साथ ही कार्यकर्ताओ आगामी चुनाव को लेकर रणनीतिक गुर सिखाये | साथ ही कार्यकर्ताओ से पंच से लेकर जिला पंचायत तक भाजपा समर्थित प्रत्याक्षियो को भरी मतों से जीत दिलवाने की अपिल की | सम्मलेन सभा के पश्चात पिटोल नगर में कार्यकर्ताओ समेत वार्ड क्रमांक 02 के भाजपा समर्थित प्रत्याक्षी बहादुर हटीला द्वारा जन संपर्क कर जनसमर्थन माँगा | इस अवसर वरिष्ठ अतिथियों सहित जिला पंचायत वार्ड 2 के प्रभारी महेंद्र सिंह ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता जगदीशचन्द्र बड़दवाल , विनोद पंचाल , विनोद गाबा, मंडल उपाध्यक्ष प्रतिक शाह व धर्मेंद्र नायक , युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अतुल चौहान , विक्रम नायक , बदन नायक , मंडल महामंत्री जुवान सिंह गुन्डिया व युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ सहित बड़ी संख्या में मण्डल के 16 गाँवों के कार्यकर्ता उपस्थित थे |