झाबुआ / उमेश चौहान
अब तक भाजपा के बड़े नेता जिलाध्यक्ष ओर सांसद पर गम्भीर आरोप लगते आए है। इस बार भाजपा के एक मोर्चे के जिलाध्यक्ष पर पैसे वसूली का आरोप एक महिला ने लगाया है। यह महिला पेटलावद की रहने वाली है। महिला का कहना हैकि बेटी के एडमिशन के नाम भाजपा नेता ने सत्ता का रसूक दिखाकर 2 लाख रुपए ले लिए। महीनों चक्कर काटने पर भी एडमिशन नही हुवा। बार बार नेता बेवकूफ बनाता रहा। जानपहचान होने के कारण पैसे दे दिए लेकिन नेता ने अपनी नियत बदल ली। उक्त महिला पारिवारिक रूप से काफी परेशान है।
जान देने की आई नोबत
बताया जा रहा हैकि भाजपा के इस नेता से परेशान होकर महिला गम्भीर कदम उठाने जा रही थी। परिचितो के समझाने पर महिला ने अपने आप को गलत कदम उठाने से रोका। मोर्चे के जिलाध्यक्ष ने झांसे में लेकर महिला को बहला फुसला कर सरकार में मंत्री से सेटिंग्स का कहकर 2 लाख रुपए ले लिए। लेकिन जब एडमिशन नही हुवा तो महिला ने नेता से सम्पर्क किया पर नेता ने फोन उठाना बन्द कर दिया।
थांदला की महिला नेता से सम्बंध जाता कर चटकाया पद
उक्त नेता और मोर्चा जिलाध्यक्ष के कारनामो की लिस्ट बहुत लंबी है। इस नेता का यही धंधा है। पूर्व में भी कभी ट्रांसफर करवाने तो कभी नोकरी एडमिशन के नाम पर लोगो से पैसे एट चुका है। स्लो से भाजपा का नाम खराब कर रहा नेता हर बार गिरगिट की तरह रंग बदल कर पॉवरफुल नेता को पकड़ाता है। इतनी चापलूसी करता है कि पावरफुल नेता भी झांसे में आजाता है। झांसे में लेने के बाद पद का जुगाड़ करने में सफल हो जाता है। इस बार नेता ने थांदला की महिला नेता से अच्छे सम्बन्ध स्थापित कर पद का जुगाड़ कर लिया। ऐसे नेता जो भाजपा की साख डूबा रहे है क्या भाजपा उन पर करवाई कर पायेगी। खेर अगले अंक में मय प्रमाण के साथ इस नेता के काले कारनामे पड़ना ना भूले। अभी के लिए कोंन है ये एडमिशन के नाम वसूली करने वाला नेता आओ इसका पता लगाएं ????