प्रत्येक बूथ पर विजय का संकल्प लें भाजयुमो कार्यकर्ता: वैभव पवार

37

 

 

भारतीय जनता पार्टी के ‘बूथ विजय संकल्प अभियान’ के अंतर्गत शुक्रवार को भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार राजधानी भोपाल के वार्ड क्रमांक 20 के बूथ 15-16 पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जनसंपर्क कर भाजपा सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से बात की। इस दैरान उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास, जनता के कल्याण, नगरों के विकास के लिए केवल भाजपा सरकार ने उत्कृष्ट कार्य किया है। भाजपा सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। अपने नगरों का और तेजी से विकास हो इसलिए हम सभी को नगरीय निकाय चुनाव में प्रत्येक बूथ पर जीत का संकल्प लेना है।इस अवसर पर भाजयुमो मप्र के रिसर्च एवं पॉलिसी सह प्रभारी शोभित नाथ,भोपाल जिला अध्यक्ष अजय पाटीदार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here