दीलीपसिंह भूरिया
उत्कृष्ट विद्यालय चंद्रशेखर आजाद नगर के होनहार छात्र राजन लक्ष्मण आचार्य ने जिले की प्रावीण्य सूची में प्रथम तथा पीयूष अखिलेश जायसवाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया| दोनों छात्रों को संस्था प्रभारी प्राचार्य निलेश शाह व शिक्षक शाहीद मोहम्मद शेख ने मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त की| दोनों छात्रों की शानदार सफलता पर उत्कृष्ट विद्यालय स्टाफ ने बधाई दी|