मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव से पहले सहकारिता चुनाव होंगे। इसी कड़ी में मप्र सहकारिता चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। एक महीने में 3500 सहकारी संस्थाओं में चुनाव होंगे।इसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संचालक चुने जाएंगे। कार्यक्रम के अनुसार, इस महीने 2000 संस्थाओं और अगले महीने मई में 1500 संस्थाओं के चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। मई 2022 के अंत तक मध्यप्रदेश में 3500 सहकारी संस्थाओं में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संचालक चुन लिए जाएंगे