युवा मोर्चा ने प्रदेश भर में दिग्विजय सिंह के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

104

@Voice ऑफ झाबुआ

भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के जिलों के थानों में ज्ञापन देकर दिग्विजय सिंह पर कठोर कार्रवाई की मांग की। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने मंगलवार को बैतूल के कोतवाली थाने पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने और हिंसा भड़काने को लेकर ज्ञापन सौंपा और एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
वैभव पवार ने कहा कि मध्यप्रदेश के अंदर किस प्रकार से माहौल को बिगाड़ा जाए उसी साजिश के तहत दिग्विजय सिंह ने फोटो के साथ ट्वीट किया है। यह एक आपराधिक षड्यंत्र है। दिग्विजय सिंह के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए।पवार ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता दिग्विजय सिंह के खिलाफ सड़कों पर भी उतरेंगे और आज भी प्रदेश भर में कार्यकर्ताओं ने इस मामले को लेकर शिकायतें की हैं। पवार ने कहा कि कांग्रेस की प्रवृत्ति ही दंगा और अराजकता फैलाने की रही है। देश में जितने भी दंगे हुए उनका इतिहास उठा कर देख लीजिए, हर दंगे और नरसंहार में किसी न किसी कांग्रेसी का हाथ रहा है। 1984 में सिख नरसंहार में कांग्रेसियों का हाथ था। हाथरस पर दंगे फैलाने वालों में कांग्रेसी शामिल थे। दिल्ली दंगों में कांग्रेसी पार्षद इशरत जहां पर केस हुआ था। बेंगलुरु दंगों में कांग्रेस नेता गिरफ्तार हुआ था। हाल ही के करौली दंगे के पीछे भी कांग्रेस के कई चेहरे उजागर हुए। और आज जब खरगौन में दंगे हुए तो इन दंगों को और भड़काने की कोशिश कांग्रेस के “दिग्विजय सिंह“ कर रहे हैं। बैतूल में वैभव पवार के साथ पार्टी के जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला,अंकित आर्य,शोभित शर्मा,भास्कर मगरदे,अबिजर बोहरा,विकास मिश्रा,विक्रम वैद्य, सुनील अड़लक सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here