भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को प्रदेश कार्यालय प. दीनदयाल परिसर भोपाल में सम्पन्न हुई। बैठक में सामाजिक न्याय पखवाडे के दौरान महिला मोर्चा की भागीदारी को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।बैठक को सम्बोधित करते हुए पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष व महिला मोर्चा प्रभारी श्रीमती सीमा सिंह जादौन ने कहा कि 7 अप्रैल से प्रदेश में सामाजिक न्याय पखवाडे के अंतर्गत महिला मोर्चा को 19 अप्रैल को पोषण अभियान का कार्यक्रम दिया गया है। 19 अप्रैल को महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बहनें प्रत्येक आंगनवाड़ी में जाकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान करेंगी। मोर्चा की बहनों आंगनवाड़ी के बच्चों को पौष्टिक आहार का वितरण करेंगी। इसके साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आशा कार्यकर्ताओं का भी सम्मान किया जायेगा। प्रदेश में सरकार और संगठन आपसी समन्वय से आंगनवाडी एवं आशा कार्यकर्ताओं के कार्य कर रहे हैं। प्रदेश में आंगनवाडी एवं आशा कार्यकर्ता बहनें भी बहुत अच्छा काम कर रही हैं, इसलिए इनके सम्मान के लिए महिला मोर्चा की अहम भूमिका है। महिला मोर्चा की ओर से श्रीमती शशि यादव को प्रभारी बनाया है। श्रीमती सीमा सिंह ने बताया कि बैठक में 29 अपै्रल को इंदौर में महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया है।बैठक को सम्बोधित करते हुए महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने नारी सशक्तिकरण और उनके अच्छे स्वास्थ्य और भलाई के लिए काम किया है। सुपोषण अभियान एक जन आंदोलन है। जिसमें बहुत से सरकारी एवं गैर सरकारी संगठन जुड़कर समाज की भलाई के लिए काम कर रहे हैं। मिशन सुपोषण अभियान में महिला मोर्चा को संगठित होकर कार्य करना है।बैठक में महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती ज्योति दुबे, श्रीमती बबीता परमार, श्रीमती शशि यादव, श्रीमती मीना जोनवाल, प्रदेश महामंत्री श्रीमती माया पटेल, श्रीमती अश्विनी परांजपे, प्रदेश मंत्री सुश्री शशि पटेल, श्रीमती आशा गुप्ता, श्रीमती वैशाली महाले, श्रीमती ममता भिलवार, कोषाध्यक्ष श्रीमती ममता गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष श्रीमती जया शर्मा, कार्यालय मंत्री श्रीमती नंदा दुबे, सह कार्यालय मंत्री श्रीमती नवदीप कौर, सोशल मीडिया प्रभारी डॉ. निशा सक्सेना, सोशल मीडिया सह प्रभारी श्रीमती अपेक्षा शुक्ला, मीडिया प्रभारी सुश्री नेहा बग्गा एवं सह प्रभारी सुश्री प्रियांश उरमलिया उपस्थित थी।