बालुसिह बारिया
भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियो से आहत होकर एवं कांग्रेस पार्टी की रीति नीति तथा क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर राजोद एवं रानीखेडी के 14 युवाओ द्वारा शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की गई। विधायक प्रताप ग्रेवाल एवं कांग्रेस पदाधिकारियो द्वारा सभी युवाओ का पुष्पमाला से स्वागत कर कांग्रेस की सदस्यता दिलवाई गई। सदस्यता ग्रहण करने वाले युवाओ मे दीपक वास्कले, सादिक नियारगर, कान्हा डामर, सरफराज खान, सुनिल कावडिया, अर्जुन कावडिया, सीताराम मेडा, यामिन नियारगर, योगेश बामनिया, राजु खान, देव सौलंकी, कान्हा मेडा, जितेन्द्र बामनिया, अनवर नियारगर आदि शामिल है। इस दौरान जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्रसिंह राठौर, सेवादल कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेश द्विवेदी, युवक कांग्रेस ब्लाॅक अध्यक्ष दशरथ नायमा, जिला महासचिव जीवन धाकड, रायचंद डामर, जगजीत बैरागी, रमेश पटेल, भेरूलाल सगीत्रा, समीर आगवान आदि उपस्थित रहे।