पिटोल में भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा भाजपा स्थापना दिवस मनाया गया

65

विनय पंचाल

विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी आज 42वां स्‍थापना दिवस मना रही है। भारतीय जनता पार्टी की स्थापना आज ही के दिन (6 अप्रैल) वर्ष 1980 में हुइ थी।
भाजपा आज अपना 42वां स्‍थापना दिवस मना रही है। इसी क्रम में पिटोल मंडल के नेतृत्व में ग्राम पिटोल में भाजपा स्थापना दिवस मनाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर दिए गए उदबोधन को कार्यकर्ताओं द्वारा सुना गया। भारतीय जनता पार्टी के झंडे का ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में पिटोल मंडल के सभी कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं से समर्पित भाव से भारतीय जनता पार्टी को एक उच्च शिखर पर ले जाने का आह्वान किया गया।

कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को दी बधाई

सभी कार्यकर्ताओ ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी । पिटोल मण्डल अध्यक्ष दिनेश मेवाड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने त्याग समर्पण और सेवा भाव की कामना लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को जन सेवा हेतु प्रेरित करती है उसी का नतीजा है की आज हम विश्व के सबसे बड़े संगठन का हिस्सा है। यह सभी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ताओं की मेहनत है।

नविन पदाधिकारियों का स्वागत किया

कार्यकर्ताओ द्वारा श्रीमती चित्रा गौतम को भाजपा महिला मोर्चा झाबुआ जिला मंत्री, सुरेश भाबर को पिटोल मंडल महामंत्री व प्रतिक शाह को पिटोल मंडल उपाध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर उनका भी पुष्पमालाओ से स्वागत कर शुभकामनाये दी |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here