जिले के मेघनगर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा धूम-धाम से पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। तो वही ग्रामीण क्षेत्रो में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ध्वजारोहण कर लोगो को बधाई दी। तो वही अतिप्राचीन शंकर मन्दिर प्रांगण में आयोजित बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुनने के बाद सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भाजपा के झंडे और स्थापना दिवस के बैनर को लेकर भाजपा जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारों के साथ मन्दिर प्रांगण से एक शोभा यात्रा निकाली जो आजाद चौक रेलवे फाटक,साई चौराहा,दहशरा मैदान,झाबुआ चौराहा,भण्डारी चौराहा होते हुए पुनःमन्दिर प्रांगण पहुँची। शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे। मण्डल अध्यक्ष सचिन प्रजापत के नेतृत्व में पार्टी द्वारा विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे हैं। शोभा यात्रा के दौरान पार्टी कार्यकर्ता काफी उत्साहित नजर आए पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने के लिए हाथों में तख्तियां ले रखी थी। इसके साथ ही भाजपा समर्थकों के हाथ में पार्टी के झंडे नजर आए। वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के जिला महामंत्री गौरव खण्डेलवाल ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेई जी के नेतृत्व में 6 अप्रैल 1980 को भाजपा की स्थापना हुई थी। जिसका लक्ष्य डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के संकल्पों को पूरा करते हुए राष्ट्र को परम वैभव पर ले जाने का है। आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने धारा 370, 35A, नागरिकता संशोधन कानून जैसे अनेक ऐतिहासिक कार्य किए। तो जिला मंत्री भूपेश भानपुरिया ने बताया की पार्टी स्थापना दिवस पर कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। स्थापना दिवस पर लोगों ने अपने घरों पर भाजपा का झंडा लगाया है।और नगर शहीत ग्रामीण क्षेत्रो में कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। आज भाजपा के 42 वर्ष समाज सेवा में पूरे हो चुके हैं।भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश मे कई जनकल्याण कारी योजनाए चलाई जा रही हैं। कार्यक्रम में उपस्थिति पूर्व महामंत्री प्रफुल गादिया, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पूर्व प्रदेश महामंत्री राजू डामोर,मण्डल महामंत्री रूपसिंह भूरिया,महिला मोर्चा की मण्डल अध्यक्ष दीपमाला बामनिया,अनोखी लाल प्रजापत,वेदु बसेर,अनु बामनिया, कालूसिंह खच्चर,प्रताप बारिया, रशिया पारगी,बाबू मचार,प्रितेश भानपुरिया,फारुख शेरानी,कसना धाक,अजय डामोर,पिंटू बसोड़ सहित आदि कार्यकर्ताओं ने पार्टी के स्थापना दिवस पर लोगों को बधाई दी है