@Voice ऑफ झाबुआ
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी रतलाम जिला इकाई जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी मंडलो मे पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल से बाबा साहेब आम्बेडकर जी के जन्मदिवस 14 अप्रैल तक सेवा के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा के अनुसार दिनांक 6 अप्रैल को मा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रातः 10 बजे देश को सम्बोधित करेंगे। रतलाम शहर के सभी पांचो मंडलो के कार्यकर्ता अपने-अपने मंडलों मे एकत्रित होकर शोभा यात्रा के रूप मे गीता मंदिर रोड़ स्थित रंगोली सभागृह मे पहूंचेगे जहां बडी स्क्रीन पर कार्यकर्ता मोदी के संबोधन को लाइव देखेंगे।6 अप्रेल से 14 अप्रेल तक चलने वाले सेवा कार्यो के लिए जिलाध्यक्ष लुनेरा ने जिले के उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा को प्रभारी के रूप मे नियुक्त किया है।उक्त जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी अरूण राव ने बताया कि रतलाम शहर के अतिरिक्त जिले के विभिन्न मंडलो मे तय स्थान पर पार्टी द्वारा मा. प्रधानमंत्री के संबोधन को देखने के लिए बड़ी स्क्रीन की व्यवस्था की जायेगी। जहां पार्टी के क्षेत्रिय सांसद, विधायक, मोर्चो एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी सहित जिले एवं मंडलो के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।पार्टी के निर्देशानुसार जिले में पार्टी कार्यकर्ता सेवा कार्य के रूप मे तालाबों की सफाई, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, व्यापक स्तर पर टीकाकरण शिविर, महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर तथा पोषण अभियान चलाया जाएगा साथ ही 14 अप्रैल को बाबा साहब की प्रतिमा अथवा चित्र पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की जायेगी। इसी दिन गरीब बस्तियों मे सेवा कार्य के अलावा मेधावी छात्रों का सम्मान भी किया जायेगा। बाबा साहेब के व्यक्तित्व तथा कृतित्व एवं मोदी सरकार द्वारा किये गए जनहित के कार्यों की चर्चा गोष्ठी के माध्यम से पार्टी द्वारा की जायेगी।