बच के रेना रे मास्टर मास्टरनियों….! अब 2 हजार का सामना खुद खरीदना…!

2223

वाॅइस आॅफ झाबुआ

सुना हैं कक्षा 1 से 8 तक की शालाओं के लिए सरकार ने 2-2 हजार रूपयें जमा किए है… वो भी इसलिए कि जिले भर की लगभग 2402 स्कूलों में फायर इक्युप्मेंन्ट खरीदे जा सके। ताकि अगर किसी कारण वंष स्कूल में आग लग भी जाये तो आसानी से उस पर काबु पाया जा सकते। ये राषि जिले भर की कक्षा 1 से 8 तक की शालाओं के लिए है… और इस बार भी कमलगटटों की नजर इस राषि पर है… जैसे बच्चों के खेल खिलौनों पर थी… जो सप्लायरों के साथ मिल लगभग 50 लाख की राषि भी भ्रष्टाचार की भेंट चढाने में लगे हुए है… इसलिए बच के रेना मास्टर मास्टरनियों…. इस बार खुद जाकर अच्छी किस्म के सामना खरीदना… नी तो हो जायेगी जेल… क्योंकि कमलगटटे तो बच निकलेंगे… और फंस जायेगे मास्टर मास्टरनी जैसे खेल खिलौने सप्लाय में हुआ… भ्रष्टाचार किया किसने और भुगता किसने। कमलगटटे और सप्लायर… और भ्रष्टाचारी अधिकारी को बच जायेंगे… फंसेगा कौन..? इस लिए अभी से के रिया हुं… अभी से संभल जाओं… अधिकारी जिले में बैठक बुलाकर कहें भी कि सामान हमारे हिसाब से खरीदना … और सप्लायरों के भी फोन आये चाहे नेताओं का नाम ले या उनके बाप का… इस बार सामान तो खुद खरीदना… नेता और अधिकारी तो चोर है… ये चोरी करेंगे… और चोर बनायेंगे तुमको… अधिकारी तो आते जाते रेते है… भुगतना किसको पडेगा सब जानते है… खिलौनों की घटिया सप्लाय को देख कर ऐसा लग रहा था कि कमलगटटों और अधिकारियों के बच्चें भुखे मर रहे है… और इस खिलौनो से मिलने वाले पैसो से ही उनकी भुख मिटने वाली है… और इनकी लुगाईयों की टीकी पाउडर भर तो खरीदना…. पर जब जांच होती है… तो ये सब बच जाते है…. और कार्रवाई मास्टर मास्टरनियों पर होती है… इसलिए इस बार साफ साफ पल्ला झाडों और 2 हजार के अच्छे से अच्छे फायर सामग्री खरीदों….। ताकि जांच करता आये और फंसाने की भी कोषिष करें तो बच तो जाओगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here