शीतला सप्तमी पर नगर के बड़े शीतला माता मंदिर में किया महिलाओं ने पुजन

109

 

आनंद सिंह सोलंकी

आज शीतला माता की विशेष पूजा अर्चना कर महिलाओं ने परंपरानुसार शीतला सप्तमी का पर्व मनाया।
नगर में स्थित बड़े शीतला माता मंदिर में महिलाओं ने अपने-अपने घरों से ठंडा भोजन लाकर माता को भोग लगाकर विशेष पूजा अर्चना की।
पूजन रात्रि 4 बजे से प्रारंभ होकर गुरुवार सुबह तक जारी रहा।
इस दिन घरों में एक दिन पूर्व बनाया गया बासी भोजन लाकर माता को भोग लगाया जाता है। बड़ी संख्या में महिलाओं ने बारी बारी से विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की।
इस दिन सितला माता के मंदिर में दीपक,अगरबत्ती भी नहीं जलाते हैं।सभी ने अपने परिवार की खुशहाली, सुख-समृद्धि व निरोगी रहने की कामना की।
कहा जाता है कि इस दिन शीतला माता को ठण्डा भोजन का भोग लगाया जाता है, और पूरे दिन वही भोजन प्रसादी खाई जाती है।
इस पूजा मे माता को चढ़ाए जाने वाले सभी भोग को छठ की रात को ही तैयार कर लिया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here