यामिन मंसूरी
शीतला माता की विशेष पूजा अर्चना कर महिलाओं ने परंपरानुसार शीतला सप्तमी का पर्व मनाया।
नगर में स्थित शीतला माता मंदिर में महिलाओं ने अपने-अपने घरों से ठंडा भोजन लाकर माता को भोग लगाकर विशेष पूजा अर्चना की।
पूजन रात्री 2 बजे से प्रारंभ होकर गुरुवार सुबह तक जारी रहा।
इस दिन घरों में एक दिन पूर्व बनाया गया बासी भोजन लाकर माता को भोग लगाया जाता है। बड़ी संख्या में महिलाओं ने बारी बारी से विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की।
इस दिन सितला माता के मंदिर में दीपक,अगरबत्ती भी नहीं जलाते हैं।
सभी ने अपने परिवार की खुशहाली, सुख-समृद्धि व निरोगी काया की कामना की।
कहा जाता है कि इस दिन शीतला माता को ठण्डा भोजन का भोग लगाया जाता है, और पूरे दिन वही भोजन प्रसादी खाई जाती है।
इस पूजा मे माता को चढ़ाए जाने वाले सभी भोग को छठ की रात को ही तैयार कर लिया जाता है।