अलीराजपुर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश पटेल को कांग्रेस नें किया निष्कासित दो बार अलीराजपुर व एक बार जोबट विधानसभा से लड़ चुके है चुनाव

7809

 

 

नीलेश डावर

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अलीराजपुर के कांग्रेस नेता महेश पटेल को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। कांग्रेस के संगठन प्रभारी और उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने आदेश जारी करके यह कार्रवाई की है।
जारी आदेश में कहा गया कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी को यह जानकारी प्राप्त हुई, कि आपके संरक्षण में अलीराजपुर क्षेत्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ अत्यंत आपत्तिजनक व अनुचित व्यवहार किया गया है। आपका यह आचरण कांग्रेस की रीति-नीति के सर्वथा विपरीत है। आपके इस आचरण को अनुशासनहीनता मानते हुए, आपको कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया जाता है ।

उल्लेखनीय है कि कल अलीराजपुर में एक भगोरिया मेले से लौटते हुए कांतिलाल भूरिया और विक्रांत भूरिया पर हमला किया गया था। उसकी कार पर पत्थर बरसाए गए थे। इस हमले में कार का ड्राइवर घायल हो गया था। इस मामले की नामजद शिकायत भी जोबट थाने पर कांतिलाल भूरिया ने की थी। इस घटना के बाद महेश पटेल के खिलाफ पार्टी ने ये कार्रवाई की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here