भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त जी शर्मा 11 मार्च को अमझेरा में सरदारपुर विधानसभा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की वृहद बैठक लेकर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। कार्यक्रम के सम्बंध में भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवीन बानिया ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त जी शर्मा, प्रभारी मंत्री प्रभुराम जी चौधरी, उद्योग मंत्री राजवर्धनसिह जी दत्तिगाव, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी जी , जिलाध्यक्ष राजीव जी यादव, जिले के प्रभारी श्याम जी बंसल के द्वारा विधानसभा सरदारपुर के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को बैठक आयोजित कर मार्गदर्शन दिया जाएगा । जिसमें समर्पण निधि की राशि का चैक प्रदेश अध्यक्ष शर्मा जी को सोपा जाएगा। 11 मार्च को दोपहर 1.30 बजे सर्व ब्राह्मण समाज अमझेरा की धर्मशाला में बैठक आयोजित की जाएगी जिसके बाद पुलिस थाने के पीछे मैदान में लोक संस्कृति के भगोरिया पर्व पर पहुचकर मादल दलों का सम्मान किया जाएगा। जिसके बाद अमर शहीद राजा बख्तावरसिंह जी के महल परिसर में पहुचकर राजा की अश्वरोही प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। तैयारियों को लेकर अमझेरा में बैठक आयोजित की गई जिसमें समर्पण निधि के विधानसभा प्रभारी राजेन्द्र गर्ग, मण्डल अध्यक्ष जितेंद्र रघुवंशी, भगवानदास खण्डेलवाल, रवि पाठक ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। ओर कार्यक्रम की रूपरेखा बताई गई। इस अवसर पर राम शर्मा, मुरली कुशवाह, सरपंच पप्पू अजनारे, विजय कुमार शर्मा, विजय दीक्षित, शुभम दीक्षित, मदन सोनेर, अर्पित शर्मा, जगदीश काग, दिनेश पटेल, शिवा मकवाना, कैलाश खराड़ी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी अमझेरा दसाई मण्डल के मीडिया प्रभारी अभिजीत पंडित द्वारा दी गई।