गौरव यादव बने भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला मंत्री
फिरोज शैरानी
मेघनगर-भारतीय जनता युवा मोर्चा झाबुआ ने बड़ी कसम कस के बाद अपनी जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी है जिसमें नगर के युवा गौरव यादव को जिला मंत्री बनाया गया है गौरव यादव भारतीय जनता युवा मोर्चा झाबुआ के सक्रिय कार्यकर्ता है एवं पूर्व में आईटी सेल जिला संयोजक भी रहे हैं हमेशा पार्टी के लिए सक्रिय रहते है उनके पिताजी भाजपा के वरिष्ठ नेता है एवं परिवार भाजपा मय रहा है जिला मंत्री बनने की खबर मिलते ही उनके मित्रों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं हर्ष व्याप्त है जिला मंत्री बनने के बाद उनका भाजपा कार्यालय पर जिला महामंत्री सोमसिंह सिंह जी सोलंकी द्वारा भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अभय सिंह जी वाखला जिला मंत्री गौरव यादव जिला मंत्री अभी भावसार एवं झाबुआ नगर अध्यक्ष शक्ति सिंह देवड़ा द्वारा भी गौरव यादव का माला पहनाकर स्वागत किया गया एवं मेघनगर में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पूर्व प्रदेश महामंत्री राजू डामोर भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन जी प्रजापत भाजपा मोर्चा के दशरथ जी कट्ठा एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं के द्वारा गौरव यादव का माला पहनाकर सम्मान किया गया एवं बधाई दी एवं गौरव यादव द्वारा भाजपा संगठन एवं सांसद गुमान सिंह जी डामोर भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जी नायक एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह जी चौहान का आभार माना एवं युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर आगामी कार्यक्रमों को लेकर रणनीति बनाने को लेकर बात कही