विनय पंचाल पिटोल
पिटोल क्षेत्र से पहली मर्तबा युवा मोर्चा की टीम मे जिला स्तर पर जिला उपाध्यक्ष व दो कार्यकारिणी सदस्य बनाये जाने से भाजपा कार्यकर्ताओ सहित अन्य लोगो मे भी हर्ष का माहौल है|
जिला उपाध्यक्ष अतुल चौहान सहित कार्यकारिणी सदस्य प्रतिक शाह, मिलन पंचाल तीनो ही पदाधिकारी जमीनी तौर पर संगठन से जुड़े हुए होने के साथ ही संगठन के कर्मठ कार्यकर्ता रहे है|
युवाओं ने किया अतुल चौहान का जोरदार स्वागत…
क्षेत्र के युवाओं भाजपा युवा मोर्चा सदस्यों सहित अन्य युवा भी अतुल चौहान को जिला उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद का दायित्व सौपे जाने से काफ़ी उत्साहित दिखे |
ढ़ोल, पटाखों सहित पुष्पमालाओ से स्वागत कर दी शुभकामनायें |