आनंद सिंह सोलंकी
कहते है आस्था सब पर भारी होती है। आज कुछ ऐसा ही आज शिवजी के मंदिर में हो रहा है। नगर के बस स्टैंड के पीछे श्री राम चौक में गंगेश्वर महादेव मंदिर पर भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। यँहा शिवजी के नन्दी की प्रतिमा जल ग्रहण कर रही है। दरसल यँहा के मंदिर में एक महिलाओ ने नन्दी महाराज को जल चढ़ाया तो वह जल मुह पर लगाते ही गायब हो गया। इसकी जानकारी अन्य को लगी तो नन्दी महाराज को पानी पिलाने की होड़ लग गई। अब यह कैसा चमत्कार है या आस्था इसे लेकर कुछ कहा नही जा सकता पर वास्तविकता में नन्दी की प्रतिमा के मुह पर पानी लगाते ही वह गायब हो रहा है।