धूम धाम से मनाया गया दशामता का पर्व।
पीपल पर धागा लपेटकर मांगी परिवार की सुख-समृद्धि मानोकामना की
करवड़ से विनोद शर्मा
दशामाता का पर्व ग्रामीण अंचलों में धूमधाम से मनाया गया। घर में सुख व समृद्घि के लिए मनाए जाने वाले इस पर्व पर विशेष रूप से सुहागिन महिलाओं ने पीपल की पूजा की गई। इस दौरान पूजा स्थलों पर सुबह से ही महिलाओं की कतारें लगी रही। महिलाओं ने पूजा अर्चना के साथ दशामाता का व्रत रखा। दशामाता पर्व पर नगर के बीच बाजार मे पीपल के वृक्ष पर महिलाओ ने पीपल वृक्ष की पूजा के साथ धागा लपेट पण्डित लोकेन्द्र शर्मा दुवारा दशा माता की कथा सभी सुहागिन महिलाओ को कथा सुनाई। दशामाता को होली के दसवें दिन दशामाता की पूजा व व्रत का विधान है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति कि दीर्घायु के लिए व्रत रखती है।