ईवंशिका मल्हारे के जन्मदिवस के उपलक्ष्य मे भव्य राम सत्ता एंव घेरावजी का आयोजन हुआ हुआ
हरदा से अजय कुशवाहा की रिपोर्ट
हरदा ।। ग्राम छिदगांव तमोली के मल्हारे परिवार मे बिटिया ईवंशिका मल्हारे के जन्मदिवस के उपलक्ष्य मे एक दिवसीय भव्य राम सत्ता भजन कीर्तन का आयोजन सपन्न हुआ।
अनिल मल्हारे ने बताया की शनिवार सुबह से राम सत्ता की शुरुआत की गई जो रविवार सुबह तक चली। शनिवार शाम को केक काटकर बिटिया ईवंशिका मल्हारे का बड़े हर्षोउल्लाहस से जन्मदिवस मनाया गया आयोजन में रिस्तेदार व ग्राम के लोगों द्वारा पूरे 24 घंटे भगवान राम के नाम व गुणों का गायन किया गया। साथ ही रविवार रात मे विशाल घेरावाजी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ राम सत्ता मे माँ अंबिका भजन मंडल पानतलाई, ग्राम बालागांव,बूंदडा, कोटल्याखेड़ी,पलासनेर एंव स्थानीय मंडलो एंव जन समुदाय ने उपस्थित होकर, लोकगीत व हिंदी भाषा में आकर्षक भजनों की मंडलियों द्वारा प्रस्तुतियां एक से बढ़कर एक देकर श्रोताओं का मन मोह लिया। भजनों की तान पर युवक-युवतियां जमकर झूमते दिखाई दिए। इस दौरान ग्राम में भक्तिमय वातावरण में समापन के अवसर पर प्रतिभोज एंव महाप्रसाद वितरण किया। इस मौके पर सरपंच उत्तम सिँह राजपूत ब्रजकिशोर बिलारे भगवान सिंह रामकुचे हरिओम गौर हरिश दोगने मुकेश ढोके मांगीलाल मल्हारे,जनपद सदस्य नाथूराम मल्हारे,ईश्वर मल्हारे सुरजीत ढोके कन्हैया मल्हारे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।