भारतीय पत्रकार संघ ‘एआइजे’ कि आलीराजपुर जिला इकाई का गठन सम्पन्न हुआ। जिसमे ज़िला अध्यक्ष के रूप में ब्रजेश खंडेलवाल मनोनीत हुए। जबकि जिला युवा इकाई अध्यक्ष कन्हैया राय को मनोनीत किया गया।
उल्लेखनीय हैं कि देश के करीब 450 से अधिक जिलों व 22 राज्यों मे एआइजे की कार्यकारिणी पत्रकार जगत के साथियों व उनके परिजनों के सर्वश्रेष्ठ तरीके से सफलता पूर्वक हितार्थ कार्य कर रही हैं।
आलीराजपुर जिले की नव मनोनीत कार्यकारिणी में जिला संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार द्वय सर्व श्री अफजल भाई उदयगढ़, रमेश मेहता खट्टाली व इसाक मंसूरी कट्ठीवाड़ा, जिला संयोजक वरिष्ठ पत्रकार द्वय सर्व श्री शफकत हुसैन दाऊदी नानपुर, आनंद शाह, चंद्रशेखर आजाद नगर व कान्हा आसोरिया जोबट, जिला अध्यक्ष : ब्रजेश खंडेलवाल, जिला उपाध्यक्ष पद पर सर्व श्री राजेश डुडवे जोबट, प्रकाश जैन बोरी, देवेंद्र वाणी नानपुर
गजानन माली, नानपुर, खलील मंसूरी उदयगढ़, कोषाध्यक्ष पद पर मनीष अरोरा, महासचिव पद परइरफ़ान हुसैन, अलीराजपुर, सचिव पद पर सर्व श्री सुनील खेड़े, जोबट, उमेश साहू, बरझर वासुदेव वाणी, -जोबट, सूजीत कुशवाह, सोंडवा मुस्तकीन मुगल, आलीराजपुर, सह सचिव पद पर सुनील चौहान आंबुआ, गजेंद्र अरोरा, उदयगढ़ अनिल हरवाल, गुडा, मीडिया प्रभारी पद पर श्री दिलीपसिंह भूरिया भाबरा, कार्यालय सचिव- रितु डावर अलीराजपुर को दायित्व प्रदान किये गए हैं।
इसके साथ ही तहसील स्तर पर भी कार्यकारिणी अगले कुछ दिनों में गठित की जाएगी ताकि पत्रकार साथियों की समस्याएं ज्यादा सुगमता से हल हो सकेगी।
नव गठित जिला कार्यकारिणी को ‘एआइजे’ अध्यक्ष विक्रम सेन, प्रदेश अध्यक्ष किशोर दग्दी, संयोजक सलीम शेरानी, प्रदेश सचिव प्रेम गुप्ता, प्रदेश पदाधिकारी आशुतोष पंचोली, हितेंद्र शर्मा, रफ़ीक कुरेशी, इमरान खत्री, इरशाद मंसूरी, चिराग माहेश्वरी सहित अनेक साथियों ने बधाई दी व बेहतरीन कार्य करने की अपेक्षा की। इस पर जिलाध्यक्ष ब्रजेश खंडेलवाल ने सभी साथियों का आभार माना व अगले दिनों में ‘एआइजे’ का ऐतिहासिक विराट पत्रकार सम्मेलन करने का विश्वास व्यक्त किया है।