@पियुष राठौड
झकनावदा चौकी क्षेत्र में विगत कई दिनों से दो पहिया वाहन चोर दिन दहाड़े व शाम ढलते गाड़ियां चोरी कर रहे हैं। दो पहिया वाहन चोरी का सिलसिला नहीं थम रहा है। आखिर बड़ा सवाल यह है कि 1 माह के भीतर चार पांच दो पहिया वाहन चोरी होना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती है। आखिर इतने वाहन चोरी होने के बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है यह एक बड़ा सवालिया निशान है। अगर इसी प्रकार पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही तो यह वाहन चोरी किसी बड़ी लूट की वारदात में परिवर्तित भी हो सकती है। आखिर स्थानीय पुलिस प्रशासन इस और क्यों मोन है। 10 फरवरी की रात्रि 7 से 8 बजे की बीच अभिषेक पिता हेमेंद्र जोशी के घर के बाहर उनका दो पहिया वाहन स्प्लेंडर MP 45 MK 7457 खड़ा था जो कि कोई अज्ञात चोर उक्त वाहन को चुरा कर ले गया। वाहन चालक द्वारा वाहन की इधर-उधर तलाश की गई लेकिन कोई अता पता नहीं लगा।